लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को श्रमिकों के लिए आवाज उठाने का दिया संदेश, कहा- हमें कोई डरा नहीं सकता

प्रवासी श्रमिकों के लिए 1,000 बसों की पेशकश को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध के एक दिन बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं को प्रवासी श्रमिकों के लिए ‘‘आवाज उठाने और दमन का विरोध करने’’ का संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं को प्रवासी श्रमिकों के लिए ‘‘आवाज उठाने और दमन का विरोध करने’’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रवासी कामगारों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए संदेश में कहा, ‘‘हमें कोई डरा नहीं सकता और हम पूरी ताकत से श्रमिकों के लिए आवाज उठाएंगे।’’ प्रियंका ने कहा, ”साथियों, आपने योगी सरकार का कोरोना वायरस महामारी से लड़ने का तरीका देखा।
कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया, तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे दायर कर उन्हें जेल भेज दिया।” उन्होंने कहा, ”कोरोना वायरस संकट में पूरा देश एकजुट होकर महामारी से लड़ रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के लिए बसों एवं ट्रेनों के टिकट, खाने और राशन का इंतजाम करने वालों को जेल में डाल रही है।”

लॉकडाउन 4.0 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए जारी की SOP

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘आज राजीव गांधी जी का 30वां शहादत दिवस है। राजीव जी ने देश के लिए अपनी जान दी। वह हिंदुस्तान और इसके वासियों से बेइंतहा प्यार करते थे। गरीबों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सब उनकी सोच के वारिस हैं। हमने राजीव जी से कमजोरों की मदद करना सीखा है। हमें कोई नहीं डरा सकता।’’ प्रियंका ने कहा, ”राजीव जी की याद करते हुए आज 21 मई 2020, दोपहर एक बजे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के हमारे 50,000 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे और दमन का विरोध करेंगे …. ये राजीव जी को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।