लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

प्रियंका गांधी ने आधी रात को किया ट्वीट, यूजर्स बोले-‘नासमझ को समझना जरूरी नहीं’

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच प्रियंका गांधी के टि्वटर अकाउंट से सोमवार की आधी रात को ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र ट्वीट किया गया है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच प्रियंका गांधी के टि्वटर अकाउंट से सोमवार की आधी रात को ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र ट्वीट किया गया है। दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र पर अटकलें तेज हो गई हैं कि प्रियंका गांधी आखिर क्या कहना चाहती हैं।
 यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि खुद प्रियंका ने यह ट्वीट किया है। इस ट्वीट के आने के बाद यूजर्स ने कई तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।अरविंद कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘नासमझ को समझना जरूरी नहीं. समझदारों के लिए इशारा ही काफी होता है’। यह मंत्र नारी शक्ति का प्रतीक है।

एक यूजर ने इस ट्वीट को राष्ट्रीयता से जोड़ा है। एक यूजर ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया। प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सरकार पर निशाना साधने के बाद किया है. सोमवार को उन्होंने ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि ‘मेरे ख्याल से इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि एक मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया कि जनता के खिलाफ बदला लिया जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।