BREAKING NEWS

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की◾राहुल गांधी को अगर हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो करना पड़ सकता है उन्हें सरकारी बंगला खाली ◾आज का राशिफल (25 मार्च 2023)◾विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾

प्रियंका ने UP चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान, कहा- कांग्रेस अपने दम पर लड़ेंगी

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की कमान इसबार प्रियंका गांधी के हाथ में हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। यदि कांग्रेस को जीतना होगा तो पार्टी अपने दम पर जीतेगी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी।

प्रियंका गांधी ने रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने कहा, कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज छोटीकाशी अनूपशहर में वेस्ट यूपी के 14 जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की प्रतिज्ञा कराने पहुंची थीं।

कई वादे किए

गंगा किनारे दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह महाविद्यालय में आयोजित लक्ष्य 2022 पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को प्रियंका गांधी ने बोलना शुरू किया तो कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनके भाषण का स्वागत किया। प्रियंका गांधी अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार में हुए पुलिसिया जुल्म की दास्तां भी सुनाई। उन्होंने कहा, योगी राज में महिलाओं और गरीबों पर जुल्म बढ़े हैं। प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर की जनता से भी कई वादे किए। गोरखपुर की प्रतिज्ञा वादा दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने महंगाई पर भी भाजपा सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा, आजादी के लिए गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल ओर बाबा साहेब ने कुर्बानी दी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पता। आज कुछ लोगों के पास ही आजादी है। उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हु कहा, पीड़ित परिवार को इतनी आजादी नहीं मिली कि वह अंतिम संस्कार तक कर सकें। करो या मरो नारा के अब दोबारा साकार करने का समय आ गया है। प्रियंका गांधी ने महंगाई पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 70 साल में पेट्रोल का दाम 70 रुपये हुआ। पिछले सात साल में 100 रुपये हो गया। गैस डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आपकी लड़ाई सपा और बसपा नहीं सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है।