प्रियंका का योगी पर वार- शासन में भ्रष्टाचार करने वाली बड़ी मछलियों को खूब ‘टॉलरेट’ किया जा रहा है

Summary :

उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य सरकार पर लगातार प्रहार कर रही है।

उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य सरकार पर लगातार प्रहार कर रही है। उन्होंने रविवार को कहा कि यह हैरानी की बात है कि ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में भ्रष्टाचार करने वाली बड़ी मछलियों को खूब ‘टॉलरेट’ किया जा रहा है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘शिक्षा विभाग में इतने बड़े -बड़े फर्जीवाड़ हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ये नहीं था। क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी। हैरानी की बात है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे है।’’ 

इसके साथ ही उन्होंने एक समाचार चैनल की बाइट भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि ‘असली’ अनामिका शुक्ला को रोजगार मिल गया है। इसके साथ ही एक और खबर पोस्ट की गयी है जिसमें लिखा है ‘अनामिका के बाद अब प्रीति नाम से दो जगह नौकरी, असली प्रीति बेरोजगार।’ 

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज बागजान गैस कुएं की आग से प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा

Desk Team