कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद में एक पत्रकार को गोली मारे जाने की घटना को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि इस ‘जंगलराज’ में कोई आम व्यक्ति कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।
गाजियाबाद NCR में है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए।
एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी।
इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 21, 2020
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ गाजियाबाद एनसीआर में है। यहां कानून-व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया, ‘‘इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?’’
खबरों के मुताबिक, गाजियाबाद में एक पत्रकार ने अपनी भांजी के साथ कुछ लड़कों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस में तहरीर दी थी। इससे नाराज बदमाशों ने पत्रकार को सोमवार रात को गोली मार दी। पत्रकार की हालत गंभीर है।