लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

किसान महापंचायत में बोलीं प्रियंका- अंग्रेजों की तरह बीजेपी सरकार किसानों का कर रही है शोषण

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह बीजेपी सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को किसानों से दिल्ली सीमा की तरह प्रत्येक गांव में आंदोलन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि जब-जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था। उस आज़ादी की लड़ाई में किसान शामिल रहे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे, बहुत से लोग शहीद हुए। अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था।
1615117102 p 1
प्रियंका ने कहा, भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। ये ऐसे कानून हैं जिनसे आपकी कमाई ठीक से नही मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देंगे। तीनों कृषि कानून में एक तरफ खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के सौ दिन पूरे हो गए हैं और अगर कानून कृषकों के लिए बने हैं तो किसान दिल्ली की सीमा पर क्यों बैठे हैं। किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। किसान में हिम्मत की कमी नहीं है, आत्मशक्ति की कमी नहीं है। अगर किसान सीमा पर बैठे हैं, तो क्या प्रधानमंत्री को उनका आदर नही करना चाहिए। 
1615117112 p2
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका, पाकिस्तान और चीन घूमकर आ गए लेकिन अपने यहां ही नही जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है और उनके केवल दो ही मित्र हैं। उन्होंने  आरोप लगाया कि बिजली के दाम बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। हर तरफ से आप पर वार है। इस स्थिति को बदलने के लिए खड़े रहना पड़ेगा।
प्रियंका ने जोर देकर कहा, सरकार ने आपके लिए जो परिस्थितियां बनाई है, आपको भी यही परिस्थिति सरकार के लिए बनानी है। आपने कई वर्षो तक जुल्म सह लिए हैं। 215 किसान शहीद हुए। सरकार का एक भी सांसद, संसद में खड़ा नही हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपका मजाक उड़ाया। किसानों को परजीवी कहा। आपको समझना पड़ेगा कि आपके पक्ष में है या हित में है। अब समय आ गया है आप जाग जाए।
1615117122 p3
प्रियंका ने इस दौरान उन किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गई। इससे पहले प्रियंका गांधी वाद्रा के मेरठ पहुंचने पर रास्ते में दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ट्रैक्टर में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचीं और क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। इस दौरान प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य नेता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।