उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों ने सियासी पारा काफी ऊंचा कर दिया है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कोई व्यक्ति ‘गर्मी’ निकालने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारों की 'भर्ती' की बात कर रही है।
यहां खड़े कई युवा बेरोजगार हैं, सरकार में लगभग 12 लाख पद खाली पड़े हैं
इस बार वोट भर्ती निकालने की बात करने वालों को दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए।
अलीगढ़ में कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी#कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/rg1KnZxUfD
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 5, 2022
प्रियंका ने अलीगढ़ में इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका को यह कहते हुए सुना गया, अब कोई 'गर्मी निकालने की' और 'चर्बी निकालने की' बात कर रहा है, लेकिन हम (कांग्रेस) 'भर्ती' करने की बात कह रहे हैं। यहां खड़े कई युवा बेरोजगार हैं, सरकार में लगभग 12 लाख पद खाली पड़े हैं।
इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए
योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेताओं की खून की गर्मी शांत हो जाएगी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा किए गये एक ट्वीट में कहा गया है, ''इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए।’ कांग्रेस महासचिव ने अलीगढ़ में लोगों से घर-घर जाकर संपर्क कार्यक्रम किया और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।