लखनऊ पुलिस ने विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस हत्या के मामले में रंजीत की दूसरी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड का हाथ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्मृति रंजीत बच्चन की दूसरी पत्नी है। स्मृति और रजीत बच्चन के तलाक का मामला सुलझ नहीं रहा था। स्मृति ने इसी बात को लेकर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रंजीत बच्चन की हत्या की साजिश रच डाली।
राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- मुद्दे की बात पर रहते हैं मौन
इस मामले का खुलासा करते हुए लखनऊ पुलिस ने बताया कि रंजीत की दूसरी पत्नी स्मृति उससे परेशान थी। दोनों अलग हो चुके थे। लेकिन उनके बीच तलाक का मामला कोर्ट में होने के बावजूद सुलझ नहीं रहा था। तभी उसने यह साजिश रची। बता दें कि बीते रविवार को लखनऊ में रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रणजीत मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।


Download Android App
Download iOS App



