BREAKING NEWS

यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾हावड़ा के काजीपाड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण; सीआईडी ने झड़पों की जांच शुरू की◾''सावरकर के बलिदान की अनदेखी नहीं कर सकते, पर आज देश के समक्ष अधिक ज्वलंत मुद्दे''◾राजनीति का अखाड़ा बना संभाजीनगर: रविवार को MVA करेगी रैली, BJP निकालेगी सावरकर गौरव यात्रा◾भारतीय प्रणाली मजबूत, विदेशी निवेशकों को देती है भरोसा: निर्मला सीतारमण◾गुजरात कांग्रेस 300 से ज्यादा सम्मेलनों का करेगी आयोजन, राहुल गांधी को भी भेजा गया निमंत्रण ◾पीएम की डिग्री को लेकर BJP-AAP में तकरार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल◾Delhi: होटल में मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस◾यूपी में बरसात-ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश ◾‘पर्यावरण और वन संबंधी कानूनों को कमजोर कर रही है सरकार’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾

गुप्तांग में रॉड, हाथ-पैर बांधकर बोरे में फेंका, गाजियाबाद गैंगरेप मामले की जांच में दरिंदगी के कई सबूत

देश में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ती ही जा रही है।ऐसे ही एक घटना गाजियाबाद में महिला के साथ हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।इस घटना के बाद एक बार फिर गाजियाबाद पुलिस फिर से विवादों में आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और एक नामजद आरोपी समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन कई ऐसे विरोधाभासी तथ्य हैं, जिसकी वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध करार दे रही है।  

महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म 

आपको बता दे कि दिल्ली की नंदनगरी निवासी 38 वर्षीय महिला16 अक्तूबर की शाम को नंदग्राम थाना क्षेत्र की बॉम्बे कॉलोनी में रहने वाले अपने भाई के घर उसके जन्मदिन पर आई थी। उसी दिन रात में करीब साढ़े नौ बजे खाना-खाने के बाद वह आश्रम रोड पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। उस समय ये घटना हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पांच लोगों ने उसके साथ दो दिनों तक गैंगरेप कर उसे परेशान किया। इसी दौरान उसके गुप्तांग में रॉड भी घुस गई। 18 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े तीन बजे पांचो आरोपी उसे हाईवे पर नंदीपार्क के पास हाथ-पैर बांधने के बाद उसके बोरे में बंदकर फेंक गए।  

पुलिस ने मामले में किए कई खुलासे 

नामजद आरोपियों से मकान को लेकर चल रहे विवाद, दुष्कर्म पीड़िता व उसके भाई के विरोधाभासी बयान तथा आरोपियों की लोकेशन से कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।अधिकारियों ने जल्द ही मामले के खुलासा करने को कहा है।गाजियाबाद में दिल्ली के निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना की गूंज हर जगह पहुंच गई है। और उसके बाद फोन आने भी शुरू हो गए जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी दफ्तर से तमाम अधिकारी घटना को लेकर गाजियाबाद के अधिकारियों से अपडेट ले रहे है।