BREAKING NEWS

हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान, कहा- 'वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी' ◾मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज... फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे CM शिवराज◾बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान ने ब्रिक्स में शामिल होने में दिखाई दिलचस्पी◾आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, 374 कैडेट पास आउट◾पाकिस्तान ने 15.5 प्रतिशत बढ़ाया रक्षा बजट, क्या भारत के लिए चिंता का विषय? ◾भाजपा युवा मोर्चा CGPSC परिणामो में गड़बड़ी को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के आवास का करेंगे घेराव ◾पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद, लुधियाना में बंदूक की नोक पर 7 करोड़ लूटे◾विपक्षी दल मिलकर लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव - कपिल सिब्बल◾शरद पवार ने लिया बड़ा फैसला, बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष◾कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में संक्रमण से नहीं गवाई जान, 781 लोगों ने लगवाया टीका ◾हैदराबाद में प्रेमिका की हत्या के आरोप में पुजारी को किया गया गिरफ्तार ◾Uttarakhand: मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की के साथ 'लव जिहाद' की घटनाएं के बाद CM पुष्कर सिंह अलर्ट, एक्शन के लिए बन रहा सख्त प्लान ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के सफल दौरे के बाद पहुंचीं दिल्ली, हुआ भव्य स्वागत◾Delhi: गोपाल राय ने AAP की महारैली को लेकर लिया तैयारियों का जायजा, कहा- तानाशाही के खिलाफ जनता होगी एकजुट◾धीरेंद्र शास्त्री की दिल्ली में एंट्री से गदगद हुए BJP नेता, कथा में भीड़ के लिए कई तरह से कर रहे प्रमोशन◾MP में आज है दीपावली जैसा वातावरण, 'लाड़ली बहनों’ के खाते में एक जाएंगे हजार रुपए प्रति माह : भाजपा◾बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री चार धाम में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने किया उत्तराखंड पूर्वानुमान में अलर्ट जारी◾डिजिटल भुगतान में भारत Top पर, 2022 में रिकॉर्ड 89.5 मिलियन लेनदेन : MyGovIndia ◾Madhya Pradesh: आज से ‘लाड़ली बहनों’ के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह, CM शिवराज सिंह करेंगे महिलाओं से संवाद◾

समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी पता है कि उनकी बेटियां एवं बहुएं भाजपा में सुरक्षित हैं : केन्द्रीय मंत्री ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी पता है कि उनकी बेटियां एवं बहुएं भाजपा में सुरक्षित हैं।

इन सबके आने से भाजपा को भी ताकत मिलेगी

श्री ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत से विधायक एवं विधान परिषद सदस्य समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में आये हैं। उनका पार्टी में स्वागत है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव की बहू श्रीमती अपर्णा यादव भी भाजपा में आयीं हैं। इन सबके आने से भाजपा को भी ताकत मिलेगी।

श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी, दोनों ही भाजपा में सुरक्षित

उन्होंने कहा कि लेकिन यह अपने आप में एक मिसाल है कि उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहू-बेटियों को सुरक्षा प्रदान की है। उसे समाजवादी पार्टी के नेता एवं उनके घर की बहू बेटियां भी मानती हैं। चाहे श्री मुलायम सिंह यादव की बहू हों या श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी, दोनों ही भाजपा में सुरक्षित हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी में माताएं और बहनें इस बात को जानतीं हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों पर पूरा भरोसा है।

सपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को भी बात समझ में आ रही है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर श्री ठाकुर ने कहा कि सपा एवं उसके गठबंधन की पहली सूची आने के बाद उसकी जमीनी स्तर पर भी और उनकी पार्टी में भी आलोचना हो रही है। सपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को भी यह बात समझ में आ रही है कि श्री यादव और योगी आदित्यनाथ में क्या फर्क है।