लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

UP : नए रंग रोगन के साथ उपचुनाव में मैदान में उतरेगी समाजवादी पार्टी

ऐसा माना जा रहा है कि परिवार समेत विदेश गए अखिलेश यादव जुलाई के पहले सप्ताह में वापस आ जाएंगे। इसी के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव में आए खराब परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अब नये रंग रोगन के साथ नजर आने की तैयारी कर रही है। उपचुनाव से पहले सपा के अनुसांगिक संगठनों को धार देकर मैदान में उतारा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि परिवार समेत विदेश गए अखिलेश यादव जुलाई के पहले सप्ताह में वापस आ जाएंगे। 
इसी के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। यह बदलाव 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले कर लिए जाएंगे। पार्टी को बिल्कुल नया स्वरूप दिया जायेगा। सपा के एक कार्यकर्ता ने बताया कि सपा में अभी उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम मांगे जा रहे है। संगठन के पुराने, वफादार और जिताऊ कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया, “बसपा से गठबंधन टूटने के बाद नेता जी (मुलायम सिंह) के जमाने जैसा संगठन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हो सकता है कि सभी इकाइयों के अध्यक्ष का भी नये सिरे चयन हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर ही विचार किया जाएगा। 
1561881041 samajwadi party
सपा से बगावत कर नई पार्टी प्रसपा बनाने वाले शिवपाल यादव के सपा में आने पर अभी संशय है।” उन्होंने बताया, “कार्यकर्ताओं व संगठन के बीच संवाद का अभाव रहा। इस कमी को दूर करने के लिए ऊपर से नीचे तक संगठन में बदलाव कर उसे और गतिशील बनाया जाएगा। युवा संगठनों में नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।” 
समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा, “समाजवादी पार्टी उपचुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। जनता प्रदेश सरकार से नाराज है। इसका फायदा सपा को ही होगा। पार्टी उपचुनाव को लेकर सपा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं एक-एक कार्यकर्ता से फीड बैक ले रहे हैं।” 
सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह किसी और नेता को प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पटेल को कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है। मोचोर्ं व प्रकोष्ठों में भी नए चेहरे सामने लाए जाएंगे। बदलाव का क्रम ऊपर से नीचे तक चलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।