समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को हुआ। वही उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गाँव सैफई में हुआ था। जिसके बाद अब यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इसकी तारीखों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। सवाल यही उठ रहा की मुलायम के बाद कौन इस सीट से चुनाव लड़ सकता है।
वही, चुनाव लड़ने वालों में सबसे पहला नाम शिवपाल सिंह यादव का सामने आया है। उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर इसपर बयान भी दिया है। इस बारे में बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, ‘अभी हम उस स्थिति में नहीं है की ऐसे फैसले ले सके। अभी बहुत अन्य जिम्मेदारियां निभानी है। ये सब बाद की बात है।’ हालांकि इससे पहले शिवपाल ने कहा था कि जब तक मुलायम सिंह खुद मैनपुरी से चुनाव लड़ना नहीं छोड़ेंगे तब तक वो उस सीट से चुनाव नहीं लड़ने वाले है।
भावुक हो गए शिवपाल सिंह
इसी के बाद शिवपाल काफी भावुक नजर आ रह थे। उन्होंने कहा, ‘हम उनका कितना आदर करते थे हम शायद बता नहीं सकते है। हम उनकी जितनी सेवा कर सकते थे। हमने की है। उन्होंने अपने जीवनकाल में दलित और अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम किया था। सभी उनका सम्मान करते थे।’
वो हमारे पिता जैसे थे : शिवपाल
वही, शिवपाल ने आगे कहा, ‘वो हमारे पिता जैसे थे। वो सबका सम्मान करना जानते थे। वो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनकी विचारधारा जो थी। हम उसी पर चलने की कोशिश करेंगे। वही, शिवपाल ने नेताजी और पीएम मोदी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा की अटल जी भी नेता जी को बहुत मानते थे। सबसे अच्छे संबंध थे। पीएम मोदी भी बहुत मानते थे। सभी दल के लोग नेताजी का आदर करते थे।’