सोनभद्र हत्याकांड : प्रियंका ने पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी

Summary :

कांग्रेस नेताओं ने सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए।

कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोनभद्र जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए।
Image
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवारों को कांग्रेस की ओर से सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को सोनभद्र जाकर पीड़ितों के परिजनों को चेक दिए। सोनभद्र जिले के उंभा गांव में 17 जुलाई को एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों ने लोगों के एक समूह पर गोलियों की बौछार कर दी थी। 

सोनभद्र हत्याकांड का वीडियो आया सामने,हमले के बाद खून से लथपथ दिख रही है लाशे

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 20 जुलाई को पीड़ितों से मुलाकात के बाद हर परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। उन्हें प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाने से रोक दिया गया था और मिर्जापुर में एक गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया था। 

Desk Team