आगरा कैंट स्टेशन से एक ऑटो चलाने वाले शख्स जिनका नाम अकबर हुसैन है। इन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है जिस वजह से इनको खूब वाह-वाही मिल रही है। इस ऑटो चालक ने 16 लाख रुपए से भरा पैसों का बैग पर्यटक को वापस लौटकर आगरा का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं आगरा के सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल ने आगरा कैंट स्टेशन पहुंचकर अकबर हुसैन का खुद अभिनंदन भी किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी आगरा की जनता की ओर से आपका अभिनंदन है।
बता दें कि भोपाल के एक यात्री जिनकी पहचान रामगोपाल से की जा रही है। वह आगरा में किसी शादी समारोह के लिए आए थे। एक ऑटो में उनका बैग रह गया था जिसमें 16 लाख रुपए कैश और लाखों रुपए के जेवरात थे। ऑटो चलाक ने सवारी को होटल हिल्टन छोड़ दिया उसके बाद जब अकबर ने देखा कि उनका ऑटो में एक बैग रह गया है। अकबर ने इस बात की जानकारी तुरंत अपने अध्यक्ष अनिल शर्मा को दी। उन्होंने भोपाल से आए यात्री का बैग सही सलामत पहुंचा दिया। बैग खोने के बाद परेशानी यात्री रामगोपाल को उनका 16 लाख रुपए पैसों से भरा बैग वापस मिल जाने पर वह खूब दुआएं दे रहे थे।
अकबर हुसैन ने किया आगरा का नाम ऊंचा
आगरा के सांसद इतनी बड़ी सूचना मिल जाने के बाद वह खुद आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे और उन्होंने अकबर हुसैन को माला पहना कर ढेरों बधाइयांदी। उन्होंने ये भी कहा कि यदि ऑटो ड्राइवर लालच कर लेता तो इतनी बड़ी राशि उसके जीवन पर्यन्त के लिए होती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अकबर हुसैन ने ईमानदारी की एक मिसाल पेश करते हुए आगरा का नाम ऊंचा कर दिया।
ऑटो चालक ने ‘लपका 2 आपका’ अभियान के लोगों ने पूर्व में ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाया। इस मौके पर लपका 2 आपका के अध्यक्ष अनिल शर्मा,पूर्व पार्षद सुनील जैन,अतीक अहमद ,साबुद्दीन आदि को भी सम्मानित किया गया।