कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से पुलिसकर्मियों पर पथराव की खबर सामने आई है। यह घटना कन्नौज जिले की है। जहां जुमे की नमाज अदा करने के लिए जुटी भारी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया है।
इस घटना में कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थिति को बिगड़ता देख जान बचाकर पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इस घटना की जानकारी जब पुलिस आला अधिकारियों को मिली तो वे भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तबतक नमाजी मस्जिद से भाग निकले थे।
दिल्ली : हर्षवर्धन ने की स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ, कहा- देश हमेशा आपके योगदान पर करेगा गर्व
बता दें योगी सरकार ने पुलिस को सक्त निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इसी कारण पुलिस नमाजियों को हटाने पहुंची थी लेकिन लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले के सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा हम हमला करने वालों की पहचान कर रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।