देश के अनेक हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने लोगों से कहा कि नागरिकता कानून से किसी को कोई खतरा नहीं है। प्रदेश में लोगों तक सीएए का सही मतलब समझाने के लिए बीजेपी नेता घर- घर तक जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
संगठन मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक जागरण अभियान का समय बढाकर 15 फरवरी तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक नेता 100 घरों में जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में विस्तार से जानकारी दें। सुनील बंसल ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाया गया है।
दिल्ली के ‘आप’ मुख्यालय में ढोल – नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल, 50 से ज्यादा से सीटों पर बढ़त
उन्होंने कहा, यह कानून नागरिकता देने के लिए लाया गया है, इससे किसी की नागरिकता समाप्त नहीं की जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र तथा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से आम लोगों को भी अवगत करायें।
बता दें, पिछले दिनों संगठन मंत्री ने सिसाना गांव में घर-घर जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि विपक्ष द्वारा सीएए को लेकर गलतफहमी फैलाया जा रहा है लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के विकास के लिए काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



