उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज दूसरे दिन भी जारी है। आज अधिकारी मस्जिद के गुंबदों का सर्वे कर रहे हैं। बता दें कि, सर्वे सुबह आठ बजे शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस बल की आज ज्यादा तैनाती की गई है। खबरों के मुताबिक आज सुर्वे का आखिरी दिन हो सकता है।
डीएम के आदेश में मुस्लिम पक्ष ने खोले ताले
बता दें कि, आज के सर्वे को लेकर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बंद तहखानों के ताले खुलवा दिए थे। तहखाने में कोई खिड़की की व्यवस्था भी नहीं थी। अधिकारियों ने सर्वे के दौरान तहखाने के खम्बों, और दीवारों माप लिया। इसके अलावा दीवारों और मंडप की ऊंचाई भी नापी गई। अधिकारीयों ने अभी तक गुंबदों और मस्जिद की पश्चिमी दीवारों का सर्वे लगभग पूरा कर लिया है।

जल्द ही पूरा हो सकता है सर्वे
खबरों के मुताबिक मुस्लिम पक्ष ने चौथे तहखाने का ताला भी खोल दिया है जिसका अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि, इन तहखानों में ही स्वयंभू आदिविशेश्वर स्थित हैं। वहीं अधिकारियों ने सर्वे लगभग पूरा कर लिया है और जल्द ही वे बाहर आ सकते हैं।