उत्तर प्रदेश के गोंडा में जमीनी विवाद को लेकर एक पुजारी पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास राम जानकी मंदिर में पूजा पाठ करते हैं और पिछले दो साल से यहीं रह रहे थे। शनिवार रात लगभग दो बजे कुछ लोग आए और उन्होंने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं।
MP : घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी, आहत पीड़िता ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग
इस मामले में मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मनोरमा उद्गमस्थल की संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद है जिसको लेकर पिछले साल यहां के मंहत सीताराम दास पर भी हमला हो चुका है। कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया मंदिर से संबंधित भूमि का विवाद भी चल रहा है। घटना के पीछे भू-माफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। इससे पहले राजस्थान के करौली में जमीन विवाद को लेकर पुजारी को जिंदा जला दिया गया था जिसमें साधु की मौत हो गई थी। वहीं यूपी के ही बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी से साधु का शव मिला था। साधु के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। अज्ञात साधु की पहचान नहीं हो पाई थी।