उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के शौचालयों की दीवारों को लाल और ग्रीन रंग में दिया गया है। यह बिल्कुल समाजवादी पार्टी (सपा) के झंडे के रंग का है। इस टॉयलेट के रंग को देख कर समाजवादी पार्टी ने आपत्ति जताई गई है और इसे तुरंत ठीक करने की अपील की है।
दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!
एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय।
संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग। pic.twitter.com/AE28tJ8Wvo— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 29, 2020
समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर इस टॉयलेट की फोटो को लेकर आपत्ति जताई है और लिखा है कि दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय।
संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्रालय से भी शिकायत की है।