समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि देश पर मनमाने तरीके से लिए गए फैसले थोपे जा रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा और जनशक्ति बर्बाद हो रही है। लगातार देशभर जगह -जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''राय, सलाह, मंत्रणा, सम्मति, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय और सामूहिक बैठक। ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं। तभी बार-बार देश पर मनमाने तरीके से किये गये फैसले थोपे जा रहे है।
उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा और जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है। गौरतलब है कि इस योजना को लेकर 13 राज्यों में प्रोटेस्ट हो रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर बिहार में देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में युवाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।राय
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 18, 2022
सलाह
मंत्रणा
सम्मति
मशवरा
परामर्श
विचार-विमर्श
संयुक्त निर्णय
सामूहिक बैठक
ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं।तभी बार-बार देश पर मनमानी भरे फ़ैसले थोपे जा रहे हैं,जिससे देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में ही बर्बाद हो रही है।