UP की कानून-व्यवस्था और जंगल राज में ज्यादा फर्क नहीं रहा : कांग्रेस

Summary :

आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई।

उत्तर प्रदेश के आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”उत्तर प्रदेश में अजय सिंह बिष्ट (योगी) की सरकार की नाक के नीचे, दिन दहाड़े बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा की गोली मार कर हत्या। 

जंगलराज और बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था में अब ज़्यादा फ़र्क़ नहीं बचा!’ गौरतलब है कि आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई।’

Desk Team