आये दिन जनता को प्रशासन की अव्यवस्था से परेशानी का सामना करना पड़ता है पर अधिकांश लोग मजबूरी में अपनी आवाज नहीं उठा पाते पर कुछऐसे ही होते है जो सीधे - सीधे प्रशासन से टकराने और उसे चुनौती देने का हौसला भी रखते है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जो आपको भले ही मजाक लगे पर इस घटना ने पुलिस प्रशासन के होश जरूर उड़ा दिए थे।
दरअसल जौनपुर इलाके में एक व्यक्ति को दो पुलिस थानों को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिकायत थी कि उसके क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। तो इन जनाब ने सीधे पुलिस को सबक सीखाने की ठान ली।
लक्ष्मीकांत दुबे के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर अक्टूबर तक रामपुर और काठवटिया के बीच सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह दो पुलिस स्टेशनों को उड़ा देगा। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार साहनी ने कहा कि आरोपी ने अपनी धमकी के साथ रामपुर और सुरेरी थाने के बोर्ड पर नोटिस चिपका दिया कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि शुरू में इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। दुबे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।