साल 2020 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद ने आज सपा का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में इस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके साथ बीएसपी और कांग्रेस के करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता को ग्रहण किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि अलग-अलग दलों के नेता बड़ी संख्या में सपा में शामिल हो रहे हैं। ये बताता है कि 2022 में यूपी में क्या होने वाला है? मैं सभी का स्वागत करता हूं।
सपा में शामिल होने वाले नेताओं में बीएसपी के पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व सांसद कैसर जहां समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल हैं। सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायकों में राम सिंह पटेल, सुनील कुमार यादव, रमेश राही और धीरेंद्र प्रकाश शामिल हैं।