उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने चुनावी दांव पेंच सामने ला रहे है और अपने विरोधियों पर सियासी दबाव बनाने की कोशिश कर रहै है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की नाकामियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रदेश का यूथ भाजपा को हर बूथ पर हराने का काम करेंगे।
अखिलेश ने कहा- भाजपा को विकास कार्यों से परेशानी है
अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विकास कार्यों से परेशानी है। इसीलिये भाजपा की योगी सरकार ने आगरा के विकास को ठप्प कर दिया है। उन्होंने सपा रालोद के प्रत्याशियों को जिताने की अपली करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर आगरा का भरपूर विकास किया जायेगा। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगरा जिले में गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के लिये जनसमर्थन की अपील की।
आगरा के कारोबार ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ई है
अखिलेश ने कहा कि आगरा ना केवल उत्तर प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए बहुत अहम है। आगरा के कारोबार ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ई है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां का कारोबार हमें जोड़ता है। आगरा के लोग आपस में बांटने वाली राजनीति को पसंद नहीं करेंगे। यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग बाबा साहेब द्वारा दिये गये संविधान को खत्म करना चाहते हैं।’’
अखिलेश ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हुए कातिलाना हमले को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह घटना योगी सरकार के उन दावों को खोखला साबित करने का सबूत है, जिनमें कहा जा रहा है कि अपराधी अब प्रदेश छोड़ कर चले गये हैं।
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता संभालेंगे कमान
यूपी की जनता इस बार बुनियादी सवालों पर मतदान करेगी- अखिलेश
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार बुनियादी सवालों पर मतदान करेगी और मुख्यमंत्री को वापस उत्तराखंड भेजा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नौजवान अपनी नौकरी के सवाल को लेकर सरकार के पास गये, सरकार ने उन्हें अपमानित किया। नौकरी और रोजगार के लिये कोई भी नौजवान अगर सरकार के पास गये, सरकार ने उन पर अत्याचार किया। इसलिये इस बार एक-एक यूथ अपने बूथ पर इस सरकार को ऐतिहासिक हार का सामना कराने जा रहा है।
अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया पर्यटन और प्रकृति से नफरत करने का आरोप
अखिलेश ने योगी सरकार पर पर्यटन और प्रकृति से नफरत करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंबल का इलाका जो कभी डाकुओं के लिए जाना जाता था, उस इलाके में सपा सरकार ने बर्ड फेस्टिवल का तीन बार आयोजन किया था। इसमें दुनिया भर के सैलानी आये थे। इसे आगे बढ़ने की भी तत्कालीन सरकार ने पहल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी जी को ना तो चिड़यिं से लगाव है और ना ही प्रकृति से कोई मोहब्बत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता खासकर मोहब्बत के प्रतीक आगरा के लोग भाजपा से उसकी नफरत पसंद राजनीति से प्रदेश को इस चुनाव के बाद मुक्त करा देंगे।


Download Android App
Download iOS App



