उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अब कुछ ही दिन बचे है। राज्य में चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी को होगा, इसके साथ ही जल्द ही पहले चरण का प्रचार भी थम जाएगा। कम समय में बीजेपी कई दिग्गज फुल तैयारियों के साथ धुंआधार प्रचार कर रहे है। इसी के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी यूपी में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे।
अमरोहा में आज एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी को लाल पोटली भी डूबने से नहीं बचा सकती। उन्होंने कहा, सपा की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब अखिलेश यादव अपने हाथ में लाल पोटली लेकर घूम रहे हैं। जो डूबता है उसके लिए तीनके का सहारा ही काफी होता है।
जब होगा क़ानून का शासन तो विकास करेगा योगासन
रक्षा मंत्री ने कहा, जब से योगीजी की सरकार आयी है, गुंडे बदमाशों ने बाहर घूमने के बजाय जेल में रहना बेहतर समझा है। विकास की पहली शर्त होती है अच्छी क़ानून व्यवस्था जो यहाँ क़ायम हुई है। जब होगा क़ानून का शासन तो विकास करेगा योगासन। उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 आसन कर रहा है, एक आसन शीर्षासन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है।
बांटने की राजनीति नहीं करती BJP
रक्षा मंत्री ने कहा कि बीजेपी बांटने की राजनीति नहीं करती। हम समाज को तोड़कर राजनीति नहीं करते। उन्होंने राहुल गांधी का घेराव करते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी विदेश नीति पर सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कांग्रेस की गलतियों को हम सुधार रहे हैं। बीजेपी देशहित में काम कर रही है। राष्ट्र के निर्माण में बीजेपी जुटी है। आज वैश्विक स्तर पर भारत मजबूत हुआ।
UP के माफिया अब या तो जेल में या समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में : अमित शाह
उन्होंने कहा, शक्सगाम घाटी को जब पाकिस्तान ने दोस्ताना अंदाज में चीन के हवाले किया था। उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। उस समय पाकिस्तान की दोस्ती थी। उन्होंने कहा, कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। कल उनके नेता ने संसद में कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान की दोस्ती कर दी है। शायद वे भूल गए जब नेहरूजी प्रधानमंत्री थे तो पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी। PoK में जब कराकोरम हाइवे बना तब भी कांग्रेस की ही सरकार थी।