उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिग्गज ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सत्ताधारी बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। मौर्य के साथ बीजेपी छोड़ने वाले अन्य कई विधायक भी साइकिल की सवारी करने को तैयार हैं।
जानकारी के अनुसार, यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 11:00 बजे समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ बीजेपी से इस्तीफा देने वाले विधायक धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह भी सपा में शामिल होंगे। बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद से मौर्य लगातार पार्टी के खिलाफ विरोधी स्वर अपनाए हुए हैं।
आगरा : सपा-रालोद और कांग्रेस के बाद ताजनगरी की 9 सीटों पर BJP के पत्ते खुलने का इंतजार
बीजेपी से अलग होने के बाद उन्होंने पहले ही कहा था कि वह 14 जनवरी को धमाका करेंगे। मौर्य ने कहा था कि लखनऊ से जो सुनामी चलेगी, उसमें BJP के परखच्चे उड़ जाएंगे। उन्होंने कहा है कि वह यूपी में आरएसएस और बीजेपी को खत्म कर के ही मानेंगे।
मूल रूप से उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले तीन दशकों से उत्तरप्रदेश की राजनीति में सक्रिय है। ओबीसी समुदाय और ख़ास तौर पर कुशवाहा समुदाय में उनकी अच्छी खासी पहुंच है। मौर्य ने 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर रायबरेली की डलमऊ सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2007 का चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए लेकिन मायावती ने उन्हें अपनी सरकार में मंत्री बनाया।


Download Android App
Download iOS App



