बलिया गोलीकांड के आरोपी का समर्थन करने पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तलब किया है। बताया जा रहा है कि विधायक सुरेंद्र सिंह से इस मामले में दिए गए बयानों पर स्वतंत्र देव सिंह सवाल जवाब कर सकते हैं।
सुरेंद्र सिंह ने बलिया कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में परिवार के साथ जाकर पुलिस से मुलाकात की थी। सुरेंद्र सिंह परिवार वालों के साथ रोए भी थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद बीजेपी पर खुलकर आरोपी का साथ देने का आरोप भी लग रहा है।
बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ से गिरफ्तार
वहीं इससे पहले आरोपी का बचाव करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। जिसको आरोपी बताया जा रहा है उसके पिता को उन्होंने डंडे से मारा। किसी के पिता, किसी की माता, किसी की भाभी और किसी की बहू को को मारेगा तो क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं होगी।
17 अक्टूबर को सुरेंद्र सिंह आरोपी के परिवार की तरफ से केस दर्ज कराने रेवती थाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वह आमरण अनशन करेंगे। विधायकके बेटे ने भी योगी सरकार को चेतावनी दे दी थी। बेटे विद्याभूषण सिंह हजारी ने फेसबुक के जरिए कहा था, ‘योगी जी, अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। आपकी शह पर प्रशासन अत्याचार का अंत कर रहा है। मजबूर होकर सड़क पर उतरेंगे।’