उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को सहारनपुर के शाकुम्भरी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने आज कहा कि मौर्य कल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस अवसर पर वह सर्किट हाऊस सभागार में 80955.20 लाख रूपए लागत की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उनमें नए मार्ग तथा सेतु निगम के कार्य शामिल है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री 23 जुलाई को प्रात: 11:40 बजे सरकारी वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेगे। इसके उपरांत 11:55 बजे सर्किट हाऊस में लोक निर्माण, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सर्किट हाऊस में विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा 1:05 बजे प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।
दोपहर 1:15 बजे मॉ शाकुम्बरी देवी धाम मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर 3:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उप मुख्यमंत्री जनपद की जिन 288 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनमें 335.964 कि.मी लम्बाई में स्वीकृत 126 कार्य जिनकी स्वीकृत लागत 6455.50 लाख रूपए है।
59249.50 लाख रूपए की लागत से 487.466 कि.मी लम्बाई में 137 नए मार्ग कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार 4260.13 लाख रूपए की लागत से 10 सेतु कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सेतु निगम के 10990.87 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 15 सेतु निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।