उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान ने जेल के अंदर से ही अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। उनके वकील ने गुरुवार को रामपुर में उनका नामांकन पत्र दाखिल किया है। आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें जेल से चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है।
23 महीने से जेल में बंद है आजम खान
इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए जेल अधिकारी आर.एस. यादव ने कहा कि आदेश के अनुसार रिटनिर्ंग ऑफिसर जेल पहुंचे और सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई। खान 23 महीने से जेल में बंद है। उनके खिलाफ रामपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब 100 मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ अदालत में लंबित हैं। ज्यादातर मामलों में कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है।
इस मामले में लंबित है जमानत
अजीम नगर थाने में दर्ज जौहर विश्वविद्यालय के साथ शत्रु संपत्ति के विलय और लखनऊ के एक और मामले में उनकी जमानत लंबित है। समाजवादी पार्टी ने आजम खान को रामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की सुआर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



