उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बिजनौर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता संवाद और जनसंपर्क करेंगे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का करेंगे निरीक्षण
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन बिजनौर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि वह यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री काकरान वाटिका में मतदाता संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री काकरान वाटिका में मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वहीं पास की नई बस्ती में जनसंपर्क करेंगे।
वाल्मीकि ने बताया कि बाद में मुख्यमंत्री योगी नजीबाबाद और धामपुर भी जायेंगे।