उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन गई है और एक से दो दिन में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज हुई उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात… pic.twitter.com/pNg08i0rPQ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2022
सपा प्रमुख ने ट्वीट कर बताया
सपा प्रमुख ने ट्वीट कर बताया, ”सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात हुई।” अखिलेश ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इस बीच, पार्टी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, ”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। 2022 में सपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया।”
10 फरवरी से सात चरण में चुनाव होंगे
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों ने गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। उप्र में 10 फरवरी से सात चरण में चुनाव होंगे। वहीं परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।


Download Android App
Download iOS App



