यूपी के कानपुर में मनचले स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी और कई तरह के कमेंट करते रहते हैं। कई बार ऐसे मामले सुनने में आते हैं। बता दें कि प्रशासन ने एंटी-रोमियो स्क्वायड इन मचलों को सबक सिखाने के लिए बना दिया है। यह स्क्वायड इन सभी मामलों में कार्रवाई करेगा।
बुधवार को कुछ शोहदों को यहां की पुलिस टीम ने पकड़ लिया और उठक-बैठक कराई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यहां के एक मनचले का पिटाई का वीडियो सामने आया था। यह मामला एक दिन पहले ही हुआ है। यह मामला बिठूर कस्बे में गर्ल्स कॉलेज के पास का है जहां कुछ मनचले आने-जाने वाली लड़कियों पर खड़े होकर फब्तियां मार रहे थे और छेड़खानी भी कर रहे थे।
एंटी-रोमियो स्क्वायड का गठन पुलिस ने इन शोहदों को रोकने के लिए किया है। बता दें कि इन मनचलों की ऐसी हरकतों पर मौके पर पहुंचकर खबर ले रहे हैं। ऐसे ही एक मनचले को यहां की महिला कांस्टेबल ने बीते मंगलवार को लता और जूतों से मारा उसके बाद उसे धड़ाधड़ जूतों से पिटाई की।
सोशल मीडिया पर इस महिला कांस्टेबल का मनचले को जूते मारते हुए वीडियो सामने आया है। खबरों की मानें तो लड़कियों से छेड़खानी कर रहे इस शोहदे को महिला कांस्टेबल ने 23 जूते 27 सेकेंड में मार दिए। इतना ही नहीं लड़कियों के सामने हाथ जोड़कर आरोपी को महिला कांस्टेबल ने माफी मंगवाई। महिला कांस्टेबल के ऐसे बर्ताव पर वहां के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मान भी किया।
#WATCH A woman constable thrashes a man for allegedly harassing girls on their way to school in Bithur area of Kanpur. (10.12.19) pic.twitter.com/avQpgk73Va
— ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2019
इस मामले पर बात करते हुए कानुपर के एसपी अनिल कुमार ने कहा कि इस घटना की सूचना एंटी-रोमियों को मिली थी और बताया गया था कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को कुछ लोग यहां पर छेड़ते हैं। उसके बाद इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामला भी दर्ज उसके खिलाफ कर दिया गया है।
Anil Kumar, SP Kanpur (West): Anti-romeo squad had received information that some men harass school girls, the team immediately took action. A case has been registered and an accused has been arrested. (10.12) https://t.co/9bgzfvbDFU pic.twitter.com/IO8HdQaBOo
— ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2019