BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

UP News: अखिलेश यादव ने कहा- जो देश की सेवा करना चाहता... वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने औपचारिक रूप से कहा अग्रनिवीर की आलोचना करते हुए कहा कि जो भारत देश की सेवा करना चाहता है वह कभी भी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा।

UP By-Election 2022 Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav First Reaction On  Shivpal Yadav Campaign In Mainpuri Bypoll | Mainpuri By-Election: चाचा  शिवपाल के साथ मंच साझा करने पर आई अखिलेश यादव की

यादव ने बुधवार को मैनपुरी समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन‘ को सम्बोधित किया और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव को विजयी बनाने के लिए जनसम्पर्क किया। सपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यादव ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है।उन्होंने ‘अग्निवीर योजना‘ की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा। मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बहुत सम्मान दिया है।''

EC notice to Akhilesh Yadav Where did votes of Yadavs and Muslims deleted  give evidence - यादव और मुसलमानों का वोट कहां डिलीट हुआ? सबूत दो; अखिलेश  यादव को EC का नोटिस

मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से कहा, ‘‘अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत करेंगे, तो इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। आपके लोग हर जगह हैं। भूतपूर्व सैनिकों की बात पर जनता भरोसा करती है। सबसे ज्यादा सेवानिवृत्त फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा में हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मेहनत कर रही है, पूर्व सैनिक भी साथ दे देंगे तो पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता।

UP By-Election 2022 Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Trying Fix MY  Equation In Mainpuri And Rampur By-election | बिखर रहा है सपा का 'MY'  समीकरण, दुरुस्त करने में लगे अखिलेश यादव, लेकिन

यादव ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी फैसले का मन बनाया तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, बताया गया कि वहां बहुत ठंड होती है, आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वे धोती कुर्ते में ही गए। उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ रूस भी धोती कुर्ते में गए थे। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ कर नेताजी का स्वागत किया था।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कारण ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जल्दी बन पाया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 2016 को सुखोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसानों की सुविधा के लिए मंडियां स्थापित की थीं लेकिन भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया।’’इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘नेताजी ने ही शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करके सम्मान दिलाया। पहले तो सिर्फ टोपी और बेल्ट भेजी जाती थी। नेताजी किसानों के नेता थे और वे कहते थे कि किसान का बेटा ही फौज में जाता है। जब वे रक्षामंत्री थे तो तब हमारी सेना ने चीन को खदेड़ने का काम किया था। नेताजी ने हमेशा जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया।’’