उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में गाजियाबाद जिले में 161 ग्राम प्रधानों के निर्वाचन के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान 311 पोलिंग स्टेशनों के 958 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौरान मतदान करने के लिए 5,56,086 मतदाता योग्य हैं।
जिला मजिस्ट्रेट एवं चुनाव अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्र तीन और चार अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पांच और छह अप्रैल को होगी। वहीं सात अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आबंटित कर दिये जायेंगे।
अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे। आबकारी विभाग को अवैध शराब की आपूर्ति करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव चार चरणों में 15 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे। मतों की गिनती दो मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App



