उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान 26 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि राजू नाम का शख्स शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था। जिस वजह से ये घटना हुई।और घटना के तुरंत बाद वहां से फरार हो गया।उसकी इस लापरवाही की वजह से कुल 26 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि कानपुर जिल के साद गांव में ट्रैक्टर- ट्राली के तालाब में गिर जाने की वजह से 26 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के समय ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी गुरुवार को मिली है। राजू ने बहुत शराब पी रखी थी। हादसे के समय आरोपी मृतक पीड़ितों को एक मंदिर में एक सवारी के ही बेटे के 'मुंडन' समारोह में शामिल होने के लिए ले जा रहा था। हादसे के बाद से राजू और उसका बेटा लापता थे। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि इस मामले में एक पीड़िता का कहना था कि एक तो ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और वह बहुत ही तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। कई बार उसे धीरे गाड़ी चलाने के लिए बोला गया। लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसके बाद इतनी तेज स्पीड में होने के कारण राजू ट्रैक्टर- ट्रॉली को नियंत्रित नहीं कर पाया। उसके बाद वह तालाब में जाकर गिर गई। ट्रॉली पानी में फंसकर उसमें सवार लोगों के ऊपर से निकल गई। राजू मौके से फरार हो गया। आरोपी की वजह से कई लोगों की जान चली गई।