उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट के लिए चुनाव संपन्न हो चुके है। इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिली हैं। इस राज्य में आगामी मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ही होंगे। हालांकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश बहुआयामी गरीपी सूचकांक (एमपीआई) रैंकिंग में हमारे राज्य की स्थिति बहुत ही खराब हो चकी हैं। दरअसल, उन्होंने दावा किया है कि यह राज्य देश के सबसे तीन गरीब राज्यों में शामिल हो चुका हैं।
भाजपा के राज में नीति आयोग के प्रथम बहुआयामी ग़रीबी सूचकांक MPI में उप्र देश के सबसे ग़रीब तीन राज्यों में शामिल है; सबसे अधिक कुपोषण में उप्र तीसरे स्थान पर है तथा बाल व किशोर मृत्यु दर श्रेणी में पूरे देश में उप्र सबसे ख़राब स्थिति में है।ये भाजपा सरकार की नाकामी के तमगे हैं। pic.twitter.com/zgnZJEkFB0— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 21, 2022
सपा प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के राज में नीति आयोग के प्रथम बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) में उत्तर प्रदेश देश के सबसे गरीब तीन राज्यों में शामिल है। सबसे अधिक कुपोषण में राज्य तीसरे स्थान पर है तथा बाल एवं किशोर मृत्यु दर की श्रेणी में राज्य की स्थिति पूरे देश में सबसे खराब है।’’
यादव ने कहा, ‘‘ये भाजपा सरकार की नाकामी के तमगे हैं।’’ उन्होंने एक अखबार की क्लिपिंग भी ट्वीट में साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक है।