Uttar Pradesh : नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस मांग सकती है सपा से तीन या चार सीटें

Uttar Pradesh : नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस मांग सकती है सपा से तीन या चार सीटें

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत लोकसभा चुनाव में छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर टिकी हुई है। कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है। हालांकि पार्टी ने इसके लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी ताकत का आकलन भी कर रही है। इसके साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी कर रही है।

Highlight : 

  • कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर
  • सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है कांग्रेस
  • कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों की कर रही समीक्षा

कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है। कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस ने उपचुनाव में लखनऊ के पूर्वी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था। नौ सीटों पर उपचुनाव होने पर कांग्रेस भी मैदान में उतरेगी।

लोकसभा चुनाव में 14 विधायक मैदान में

लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों से 14 विधायक उतरे थे, जिनमें नौ ने जीत दर्ज की। फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की है। प्रवीण फूलपुर से विधानसभा चुनाव भी जीते थे। हाथरस से भाजपा के अनूप वाल्मीकि जीते हैं। वह खैर से विधायक थे। गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग ने जीत जीत दर्ज की है। भदोही लोकसभा से मीरजापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनोद कुमार सिंह जीते हैं। रालोद ने मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट से विधायक चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा सीट से उतारा और वह जीत गए।

 इन्होंने इस लोकसभा सीट से जीत दर्ज की

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधायक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट जीती है। कटेहरी के सपा विधायक लालजी वर्मा अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से जीते हैं। मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट के विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने सपा के टिकट पर संभल लोकसभा सीट से जीत दर्ज की।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की कर रही समीक्षा

अब फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। माना जा रहा है कि जिन सीटों पर सपा के विधायक थे, उन्हें छोड़कर अन्य सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दावेदारी करेगी। विशेषकर जिन 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी, उनमें पार्टी मजबूत विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अपनी सक्रियता बढ़ाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।