उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफिया और बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ अपना शिकंसा लगातार कसती जा रही है। मुख्तार के साथ-साथ उनका परिवार भी सरकार की नजरों में है। दोनों बेटों को इनामी बदमाश घोषित किए जाने के बाद अब मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों के बैंक खातों की जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार के परिवार और सभी नजदीकी लोगों के बैंक खातों और लेन-देन से सम्बंधित जानकारी मांगी है। मुख्तारी अंसारी गैंग से जुड़े सभी लोगों की सम्पत्ति जब्त होने के साथ-साथ इनके बैंक खातों से लेन-देन की भी जांच होगी।
मुख्तार अंसारी के परिवार पर योगी का शिकंजा, दोनों बेटे इनामी अपराधी घोषित
गाजीपुर में एलडीएम और सबंधित बैकों को आए मेल में निर्धारित बिंदुओं पर विवरण मांगा गया है। इसमें अकाउंट की पूरी डिटेल, टर्नओवर, सिविल और बैलेंसशीट शामिल है। कुछ दिन पहले कराई गई जांच के दौरान मुख्तार की बेनामी सम्पत्तियों और बैंक खातों से बड़े लेन-देन की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक मुख्तार ने इन बैंक खातों के जरिए बहुत से पैसों का हेर-फेर किया है। जांच में अगर मनी लॉन्ड्रिंग का ऐंगल निकलर सामने आता है तो मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस भी दर्ज किया जा सकता है।