उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में करीब 14 लोगों के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है। इस हादसे में कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं । ’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



