उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को सम्पन्न हुये मतदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, (अमेठी), संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली) और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा), उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) और स्मृति इरानी( अमेठी) समेत 182 उम्मीदवारों के भाज्ञ का फैसला ईवीम में बंद हो गया।
राज्य के 16 जिलों की 14 लोकसभा सीटों पर 57़ 33 फीसदी मतदान हुआ। मतदान कड़ सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। उन्होंने बताया कि कुछ मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतार होने की वजह से मतदान छह बजे के बाद भी जारी था। इससे कुछ स्थानों पर प्रतिशत में कुछ अन्तर हो सकता है।
राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द, राय ने यहां बताया कि 16 जिलों की 14 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु हुआ। नौ बजे तक 9़ 76 मतदान हुआ जबकि 11 बजे 22़ 88 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 35़ 43 प्रतिशत, तीन बजे तक 45़ 07 तथा पांच बजे तक 53़ 19 मतदाताओं ने वोट डाले। उन्होंने बताया इस चरण में 57़ 33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस बार पिछले चुनाव से करीब आध प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार सुबह से ही लगनी शुरू हो गयी थी। कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया था। इस चरण में प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक 64़ 00 प्रतिशत मतदान धौरहरा सीट पर जबकि सबसे कम प्रतिशत मतदान गोण्डा सीटी पर 51़ 80 हुआ। पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ।
श्री राय ने बताया कि सीतापुर में 62़ 66 प्रतिशत, मोहनलालगंज(सु) में 60़ 65 प्रतिशत,लखनऊ में 53़ 94 प्रतिशत, रायबरेली में 53़ 68 प्रतिशत, अमेठी में 53़ 20 प्रतिशत फतेहपुर में 55़ 08 प्रतिशत,कौशांबी(सु) में 53़ 60 प्रतिशत, बाराबंकी(सु) में 63़ 00 प्रतिशत, फैजाबाद में 60़ 40 प्रतिशत, बहराइच (सु) में 56़ 23 प्रतिशत, गोण्डा में 51़ 80 प्रतिशत, घौरहरा 64़ 00 प्रतिशत और कैसरगंज में 54़ 87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,(अमेठी), संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली)और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह(लखनऊ), पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा), उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) और स्मृति इरानी (अमेठी) समेत 182 उम्मीदवारों के भाज्ञ का फैसला छह बजे ईवीएम में बंद हो गया।