मथुरा में ट्रॉली बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ट्रॉली बैग के अंदर लड़की की लाश मिलने का मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाले शख्स ने ही अपनी बेटी आयुषी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया था।
पिता ने मारी बेटी को गोली
बता दे कि यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मिले लाल सूटकेस से बरामद लाश की पहचान हो गई है। लाल ट्रॉली बेग में मिली लाश की पहचान नई दिल्ली की आयुषी यादव (22) के तौर पर हुई है।आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जैसे ही वह 17 नवंबर को घर पहुंची तो पिता नितेश यादव ने आपा खो दिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही पिता ने बेटी के शव को लाल रंग के ट्रॉली में पैक किया और यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर फैंक आया।