देश के कई शहरों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोश प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला अपने शौहर पर जबरन धरने पर भेजे जाने का आरोप लगा रही है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे है।
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ जिले का है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ही उसे खाने-पीने का लालच देकर जबरन धरने में भेजते थे। कहते थे, शाहजमाल में धरना चल रहा है, वहां जाओ। पति रोज जान खाते थे, इसलिए धरने पर जाती थीं।
चिन्मयानंद की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से न्यायालय पीठ ने खुद को किया अलग
इस दौरान महिला के पति ने सफाई देते हुए उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस महिला और उसके पति को समझाती भी नजर आ रही है। पुलिस ने महिला के पति को कहा कि वे अपनी पत्नी पर दबाव न बनाएं।
बता दें कि अलीगढ़ में सीएए और एनआरसी के विरोध में जीवनगढ़ बाईपास के पास चल रहे धरने को प्रशासन ने दो दिन पहले हटा दिया था। लेकिन पुलिस को सुचना मिली थी कि कुछ लोग दोबारा महिलाओं और पुरुष को फिर से धरने पर बैठने के लिए उकसा रहे है।