उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा के बाहर एक महिला ने खुद पर ज्वलशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मंगलवार को हुई इस घटना में महिला का शरीर काफी हद तक जल गया है। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना हजरतगंज थानाक्षेत्र की है। और ये पूरा मामला धर्म परिवर्तन का बताया जा रहा है। अंजना तिवारी नाम की इस महिला ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम आइशा रखा था। अंजना का पति सउदी अरब में नौकरी करता है। वैवाहिक संबंध खराब होने और दहेज उत्पीड़न के चलते अंजना ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया है।
पुलिस इसके आत्मदाह करने के प्रयास का कारण जानने मे लगी है। इससे पहले अमेठी की एक महिला ने अपनी बैठी के साथ विधानसभा भवन के बाहर आत्मदाह कर लिया था। इस घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन मां-बेटी का पड़ोसी से नाली को लेकर इनका विवाद हुआ था।
मामला थाने तक भी पहुंचा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से आहत होकर दोनों ने विधानसभा के सामने खुद को आग लगी थी। जिसके बाद इलाज़ के दौरान दोनों की मौत हो गई।