Yogi Adityanath: महिलाओं को घरों में कैद करने की साजिश

Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला, महिलाओं को घरों में कैद करने की साजिश रच रहा इंडिया गठबंधन

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘INDIA’) पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह गठजोड़ देश में शरिया कानून लागू करके महिलाओं और बेटियों को घर में कैद करने की साजिश रच रहा है।

Highlights
. Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला
. महिलाओं को घरों में कैद करने की साजिश रच रहा इंडिया गठबंधन
. शरिया कानून का भी जिक्र किया गया

Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘INDIA’) पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह गठजोड़ देश में शरिया कानून लागू करके महिलाओं और बेटियों को घर में कैद करने की साजिश रच रहा है। आदित्यनाथ ने मऊ की घोसी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित एक जनसभा में कहा, ”इंडी (इंडिया) गठबंधन से सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि वह कहता है कि सत्ता में आएंगे तो विरासत टैक्स लगाएंगे। इनका यह टैक्स औरंगजेब के जजिया कर की तरह है।”

देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस…', बागपत में बोले CM Yogi

ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाकर उसे मुसलमानों को देंगे:Yogi Adityanath  

आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सोच नकारात्मक है और यह लोग प्रभु राम के साथ देश के भी विरोधी हैं। उन्होंने कहा ‘‘यह लोग दलितों और पिछड़ों के हक पर डकैती डालते हैं। अब इनकी नजर ओबीसी (अन्य पिछड़े वर्गों) के आरक्षण पर है। वे कहते हैं कि ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाकर उसे मुसलमानों को देंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह ओबीसी जाति के लोगों का अधिकार है और इस अधिकार को हम छीनने नहीं देंगे।”हिजाब कोई बच्ची मर्जी से नहीं पहनती, मैं भगवा किसी पर थोपता नहीं', बोले CM  योगी - cm yogi adityanath hijab controversy up elections 2022 NTC - AajTak

उनके अनुसार, ‘इंडी’ वाले कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानी वह देश में तालिबानी और शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वह बेटियों और महिलाओं को घर में कैद करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें यह नहीं पता कि यह देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। उन्होंने कहा ‘‘हम देश में फिर से तीन तलाक की कुप्रथा शुरू नहीं होने देंगे।”

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।