लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

योगी आदित्यनाथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का आज रविवार की सुबह निधन हो गया है। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास प्रयागराज में जाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का आज रविवार की सुबह निधन हो गया है। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ  ने उनके आवास प्रयागराज में जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। योगी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर करीब आधा घंटे रुके और उनके बेटे एवं अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी तथा बहू कविता यादव त्रिपाठी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा,  जो दायित्व सौंपा था उन्हें सफलतापूर्वक निभाया
योगी ने मीडिया से कहा, केशरी नाथ त्रिपाठी जी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह एक विचारवान वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपा, उन्होंने सफलतापूर्वक उसका निर्वहन किया।
राज्यपाल के तौर दायित्वों का कुशल निर्वहन किया
मुख्यमंत्री ने कहा, पंडित त्रिपाठी एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे। उन्होंने एक कुशल विधि विद्, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यपाल के तौर पर सभी दायित्वों का कुशल निर्वहन किया। आज सुबह वह अपने भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर चले गए। इस अवसर पर मैं प्रदेश सरकार और जनता की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां आया हूं। केशरी नाथ त्रिपाठी की बहू कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके केशरी नाथ त्रिपाठी हाल ही में घर में गिर गए थे, जिससे उनकी कंधे की हड्डी टूट गई थी। हालांकि, कविता ने कहा कि तीन दिन पहले वह अस्पताल से घर आ गए थे और रविवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने केशरी नाथ त्रिपाठी निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाला एक प्रमुख नेता बताया।मोदी ने ट्वीट किया, केशरी नाथ त्रिपाठी जी अपनी सेवा और बुद्धिमता के लिए जाने जाते थे। वह संवैधानिक मामलों में दक्ष थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कठिन मेहनत की। उनके निधन से काफी पीड़ा हुई। उनके परिजनों और प्रशंसकों को सांत्वना। ओम शांति।
केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी और कई विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भी उनके आवास पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘प्रयागराज का गौरव’ और ‘हमारा संरक्षक’ बताया। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ।
केशरी नाथ त्रिपाठी कौन- कौन सा पद संभाल चुकें है 
इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 10 नवंबर 1934 को जन्मे केशरी नाथ त्रिपाठी जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। इससे पहले, उनके पास कुछ समय तक बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। वह छह बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और जनता पार्टी के कार्यकाल में 1977 से 1979 तक संस्थागत वित्त एवं बिक्री कर के कैबिनेट मंत्री थे। केशरी नाथ त्रिपाठी कवि और लेखक भी थे। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर वकालत की थी और कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष पद भी संभाला था। केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार शाम को दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।