UP चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सीट से भरा नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

Summary :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सीट से उम्मीदवार के तौर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

विधानसभा चुनावों के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सीट से उम्मीदवार के तौर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री योगी रखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनसभा के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। गोरखपुर से पांच बार सांसद (1998-2017) रह चुके गोरक्षपीठ के महंत एवं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नामांकन दाखिल करने से पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। 


योगी ने ट्वीट किया, ” आज श्री गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर लोक-कल्‍याण एवं लोक-मंगल की कामना की।” रुद्राभिषेक के बाद योगी ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। योगी मंदिर से निकलकर गोरखपुर हवाई अड्डे पहुंचे और वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। 

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, उप्र की जनता भाजपा के साथ, योगी सरकार 300 से ऊपर लाएगी सीट : अमित शाह

अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत योगी का काफिला महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचा जहां शाह और योगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे और वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Desk Team