उत्तर प्रदेश में बिजली की दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने के बाद अब जनता की जेब काटने का आरोप लगाया।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”पहले महँगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महँगी बिजली की मार। उप्र की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है। क्यों ?” कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, “खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली, जनता पर महँगाई का चाबुक चलाकर कर रही है। कैसी सरकार है ये?”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बिजली मंहगी हो सकती है। विद्युत नियामक आयोग ने खर्च में बढोतरी और राजस्व में कमी को पूरा करने के मकसद से मंगलवार को बिजली की दरें 11 . 69 प्रतिशत तक बढाने का प्रस्ताव किया।


Download Android App
Download iOS App



