लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

योगी ने दिए JE/AES आदि रोगों के प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेई /एईएस आदि रोगों के प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर सभी तैयारियां पूरी किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेई /एईएस आदि रोगों के प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर सभी तैयारियां पूरी किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिये। 
श्री योगी ने कहा है कि जून माह में सभी सम्बन्धित विभाग संचारी रोग नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा सके। गत वर्ष संचारी रोगों के नियंत्रण में अच्छी सफलता मिली है। 
इस वर्ष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और अधिक तेजी प्रदान करते हुए संचालित किया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को जेई/एईएस के सम्बन्ध में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। 
मुख्यमंत्री शुकवार को यहां अपने सरकारी आवास पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 38 जिलों में जेई/एईएस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस रोग सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर नगर विकास, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पशुधन एवं अन्य विभागों को इस रोग पर नियंत्रण प्राप्त करने के सभी उपाय करने होंगे। 
उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार से बचने की पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से कर ली जाए, जिससे एक जुलाई से चलाये जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जेई/एईएस वेक्टर जनित रोग हैं। 
इसलिए इनकी रोकथाम के लिए प्रभावित जिलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के अतिरिक्त इसके विरुद्ध लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस कार्य के लिए शिक्षण संस्थान व स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ जाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ही संचारी रोगों पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है।
श्री योगी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हर हाल में 15 जून तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आवश्यक है। जल निकासी के आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएं। दवा का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। 
उन्होंने कहा कि गन्दगी के कारण इन बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। खुले में शौच से मुक्ति अभियान को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। पॉलीथीन के उपयोग को हर हाल में रोकने के लिए अभियान चलाया जाए। हैण्डपम्पों की रिबोरिंग और मरम्मत का कार्य सुनिश्चित हो। जन जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जाए। स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संचारी रोगों के नियंत्रण के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए। 
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो और आईसीयू चालू हालत में रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में चिकित्सकीय आवश्यकताओं से सम्बन्धित कोई कमी न रहे। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी समन्वय जरूरी है। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहे। 
श्री योगी ने कहा कि पाइप पेयजल योजना के प्रभावी संचालन की व्यवस्था के लिए यह देखा जाए कि पेयजल लोगों तक पहुंच रहा है। इसके लिए उन्होंने जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि पाइप पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ओडीएफ अभियान निरन्तर जारी रहे। निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। साथ ही, लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में स्थानीय स्तर पर ही जेई/एईएस के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सम्बन्धित जिलों में भ्रमण करें तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव पशुधन सुधीर बोबड़, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई टी0 वेंकटेश, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार सुश्री मोनिका एस0 गर्ग, सचिव ग्राम्य विकास सुश्री कामिनी रतन चैहान सहित सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।