BREAKING NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला ◾7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾

राम मंदिर की आधारशिला रखते हुए योगी बोले- 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भारत की विजय हुई

अयोध्या में राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह की आधारशिला रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि भारत ने 500 वर्षों का संघर्ष जीता है। बुधवार का दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक बहुत खास दिन था। मंदिर निर्माण अब दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बहुत विधि-विधान से गर्भगृह की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस क्षण की 500 वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी जो अब वास्तविक हुआ है। उन्होंने कहा ,‘‘ आक्रांताओं ने भारत की आस्था पर हमला किया, लेकिन अंत में भारत और सच्चाई की विजय हुई। यह आक्रांताओं के खिलाफ भारत की विजय है। यह 500 वर्षों का संघर्ष था। हर भारतीय के लिए इससे अधिक गर्व का क्षण क्या हो सकता है।’’

अयोद्धा मंदिर को लेकर योगी आदित्यनाथ बोले....

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इन आक्रांताओं ने कुटिल इरादों के साथ भारत के सपनों को चकनाचूर करने की मानसिकता से भारत की आस्था पर हमला किया और अंत में हमारी आस्था की विजय हुई। एक बार फिर सत्यमेव जयते, धर्मो रक्षति रक्षिताः यतो धर्मस्ततो जयः के नारे ने अपना महत्व सिद्ध किया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर हासिल की गई है तथा अशोक सिंघल जैसे संतों के संघर्ष और आरएसएस से जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं के प्रयासों से उसने आज आकार लिया है। उनका कहना था कि यह हमें नई प्रेरणा देता है कि यदि हम हमेशा सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलेंगे तो हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘हमें शिलापूजन  में शामिल होने का सौभाग्य मिला

 दरअसल, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब इस मंदिर का निर्माण बहुत तेज गति से होगा। अब वह दिन दूर नहीं जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर तैयार होगा और यह इस देश और विदेश के सभी सनातन धर्मियों की आस्था का प्रतीक बनेगा। यह भारत की आस्था के संबंध में भारत की एकता का प्रतीक होगा।’’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘हमें शिलापूजन कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। इसके लिए मैं राम मंदिर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों का आभार प्रकट करता हूं। निर्माण कार्य से जुड़े संस्थानों और एजेंसियों ने पिछले ढाई साल में बहुत तेजी से काम किया है।’’