उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तबलीगी जमात के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लौटन निशाद के रूप में हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतक के परिवार को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही आदेश दिया है कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाए। खबरों के मुताबिक, यह वारदात रविवार की सुबह करेली इलाके में हुई।
राजस्थान : स्वास्थ्य मंत्री ने दी चेतावनी, कहा- स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा
लौटन निशाद ने तबलीगी जमात के खिलाफ एक टिप्पणी की थी और वहां मौजूद मोहम्मद सोना ने उसे गोली मार दी। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री ने स्पष्टीकरण मांगा है कि लॉकडाउन के दौरान चाय की दुकान कैसे खुली थी। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



